सुपौल, अप्रैल 26 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र की सड़कों पर सिर्फ दोपहिया ही नहीं, अन्य वाहन भी हाई स्पीड में चलाए जा रहे हैं। लग्न के इस मौसम में सभी को जल्दी है। बाजार में खरीदारों की भीड़ लग रही है। ऐसे में हाई स्पीड से वाहन परिचालन करने पर लोगों में दुर्घटना होने का भय बना रहता है। अगर टेंपो खाली भी है तो उसकी स्पीड कम नहीं होती । बाइक, ट्रेक्टर भी इस मामले में पीछे नही हैं। मिट्री लदे ट्रैक्टर की स्पीड देख सकते हैं। ट्रैक्टर चालक जब गाना बजाते तेज रफ्तार से वाहन लकर चलत हैं तो आसपास के लोग दूर से ही किनारा हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- हाइवे पर स्पीड ब्रेकर न होने से सौ के ऊपर वाहन भर रहे फर्राटा सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा हैं । तेज रफ्तार में वाहन चलाने से चालक बाज नहीं आ रहे हैं। पुल...