महोबा, फरवरी 10 -- महोबा, संवाददाता। स्कूली छात्रों के द्वारा रफ ड्राइविंग पर तेज गति से जा रही कार पोल से भिड़ गई। दुर्घटना में कार में सवार छात्र बाल बाल बच गए है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरु कर दी है। स्थानीय लोगों ने कीरत सागर तटबंध पर इस प्रकार की ड्राइविंग पर रोक की मांग उठाई है। तेज गति से जा रही कार का पोल से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। सोमवार को कीरत सागर तटबंध में एक स्कूल के छात्रों की फेलवेयर पार्टी के बाद छात्र दो कारों से तटबंध पर तेज गति से फर्राटा रहे थे। पहले छात्रों के द्वारा स्टंडबाजी की गई बाद में तेज गति से कार चलाने से आगे चल रही कार का संतुलन एकाएक बिगड़ गया और कार पोल से भिड़ गई। कार के पोल से भिड़ने के बाद आस पास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। लोगों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.