तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक सवार दो को रौंदा
महोबा, मई 12 -- महोबा, संवाददाता। तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग गया। बहन की शादी के दिन भाई की मौत से शादी के घर में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। जिले की सीमा क्षेत्र से लगे मप्र के छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हौरी निवासी 21 वर्षीय रामनरेश पुत्र संतोष प्रजापति मंगलवार को अपने ममेरे भाई 19 वर्षीय नबाव पुत्र पप्पू निवासी पठवा खोड़ा लवकुशनगर मप्र के साथ बाइक से मुख्यालय डीजल लेने आ रहा था। रामनरेश की बहन कल्पना की मंगलवार को देवगांव पतौरा भरुआ से बारात आनी है। मंगलवार को शादी की रस्में चल रही थी तभी महोबा से डीजल लेकर लौटते समय पसवारा के पास तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.