संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और साथ में बदली भी रही। दिन में नौ बजे तक कोहरा तो छट गया, लेकिन बदली की वजह से सूर्य देवता के दर्शन दस बजे के बाद हुए। भोर में घना कोहरा छाए होने की वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। घना कोहरा होने की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हुई। ठंडक की वजह से किसान भी खेत में जाने से कतराते रहे। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम का मिजाज पल- पल बदल रहा है। बुधवार की भोर में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरा की वजह से विजविलटी घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई थी। इसकी वजह से वाहन लाइट जला कर चलते रहे। वाहनों की स्पीड भी काफी कम रही। दिन में नौ बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.