कन्नौज, मार्च 30 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में परचून की दुकान से उठकर जा रहे एक किसान को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में गहरी चोटें आ गईं। थोड़ी देर बाद किसान की मौत हो गई। शव को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में रखवा दिया। किसान की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कढेरा पट्टी गांव निवासी भैयालाल 77 वर्षीय गांव में ही परचून की दुकान रखे हुए थे। उनका देखभाल बड़ी पुत्री मायादेवी का बेटा राजपाल करता था। रविवार की शाम को भैयालाल अपनी परचून की दुकान से उठकर लकुशंका करने के लिए गए थे। वहीं तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभ...