हापुड़, अप्रैल 4 -- दिल्ली से संभल जाने के दौरान सिंभावली में बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। घटना के दौरान मृतक के सिर पर लगे हेलमेट के परखच्चे भी उड़ गए जिसके बाद उसके सिर में लगी चोट के बाद उसकी मौत हो गई। हेलमेट की दशा को देखकर हर कोई हैरान है। बता दे कि मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत चक्कर के मिल्क निवासी जावेद दिल्ली में काम करता था। शुक्रवार की रात को वह अपने रिश्तेदार उबैद निवासी बवाना थाना हयात नगर जनपद संभल के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से संभल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। देर रात को जब वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास पहुंचे, तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार जावेद के सिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.