तेज गति बोलेरो पलटी, टला हादसा
भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर सिंहपुर गांव के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर पंचायत ज्ञानपुर के पुरानी बाजार निवासी दीपक प्रजापति की बोलेरो एक व्यक्ति चला रहा था। रविवार रात वह कहीं से लौट रहा था। इसी दौरान सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।वाहन स्वामी के अनुसार बोलेरो का अगला हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। सोमवार सुबह जब लोग खेतों की ओर निकले तो सड़क किनारे खाई में पलटी बोलेरो देखकर हैरान रह गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, टला हादसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.