वाराणसी, अप्रैल 9 -- सारनाथ, संवाददाता। दीनापुर में गुरुवार को अलसुबह तेज रफ्तार कार तालाब में गिर गई। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पहड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अनुसर्व गौरा, थाना चौबेपुर निवासी गौरव (28), लेढूपुर भट्ठा पर रहने वाला गोलू (28), सनी शर्मा, दीनापुर का ऋषभ मौर्या, लेढूपुर का आनंद शर्मा, लेढूपुर बलुआ रोड निवासी गोलू (27) सवार थे। वाहन आनंद शर्मा चला रहे थे। सभी कहीं से आ रहे थे। सभी अपने दोस्त ऋषभ मौर्या को दीनापुर स्थित घर पर छोड़ कर वापस आ गए। इस बीच गोलू का मोबाइल ऋषभ के पास छूट गया। इसके बाद सभी वापस घूमकर तेज गति से वापस ऋषभ के घर जा रहे थे। कार अनियंत्रित हो गई और सीधे तालाब में गिर गई। स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर कार के पास गए सभी को बाहर निकाला। इ...