कानपुर, फरवरी 22 -- चकेरी। कैंट थाने में एक बैंड के डीजे संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित डीजे संचालक निर्धारित समय के बाद भी सड़क पर डीजे बजा रहा था। कैंट थानाक्षेत्र की गंगाघाट चौकी प्रभारी सन्नो वर्मा के अनुसार 20 फरवरी को गश्त के दौरान मैथोडिस्ट स्कूल के पास बंगला ननबर 72 के पास बीच सड़क पर श्याम बैंड का डीजे संचालक अभिषेक बारात के दौरान रात साढ़े ग्यारह बजे तेज आवाज में डीजे बजाकर जा रहा था। जिससे इलाके के लोगों को समस्या हो रही थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर आरोपित संचालक के खिलाफ लोक सेवक के आदेश की अवहेलना करना, सार्वजनिक उपद्रव की धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.