तेज आवाज में डीजे बजाने और हुड़दंग से करें परहेज: मौलाना फुरकान
रामपुर, अगस्त 26 -- मौलाना फुरकान रजा ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर युवाओं से विशेष अपील की है। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया। मौलाना ने नौजवानों से ईद मिलादुन्नबी के जुलूसों और अन्य कार्यक्रमों में डीजे बजाने, तेज आवाज में संगीत चलाने और हुड़दंग मचाने से बचने को कहा। उन्होंने त्योहार को सादगी और अनुशासन के साथ मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की नारेबाजी, आपसी विवाद या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहना चाहिए। यह त्योहार खुशी और इबादत का मौका है, इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरों को परेशानी हो या माहौल खराब हो। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाने की अपील मौलाना फुरकान रजा ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, अमन, मोहब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.