रायबरेली, जून 28 -- ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर घर में घुसकर मारपीट व युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता अपने घर में साउंड बॉक्स पर गाना सुनकर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले दो युवक जबरन घर में घुस आए और साउंड बॉक्स तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति को लात-घूंसों, ईंट-पत्थरों व लाठियों से बेरहमी से पीटा। इससे दोनों को सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के मुताबिक जब वह शिकायत करने कोतवाली जा रही थी। तभी आरोपियों ने मौ...