भागलपुर, मार्च 21 -- अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर के छोटी श्रीरामपुर कोठी के पास तेज आंधी के कारण छप्पर के साथ बिजली का पोल और हाईटेंशन का तार सुल्तानगंज अकबरनगर एनएच 80 पर गिर गया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। तार सड़क के बीचों-बीच गिरा हुआ है, जिससे बाइक, टोटो और अन्य वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। कई वाहन चालक बाल-बाल बच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन को सूचना दी गई। लोगों ने जल्द से जल्द तार हटाकर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। इस संबंध में जेई मंजय कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही तार को हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...