तेज आंधी से सोनारडीह में फोरलेन पर पेड़ का डाल गिरा, डेढ़ घंटे तक जाम
धनबाद, मई 1 -- कतरास क्षेत्र में गुरूवार की शाम लगभग 4 बजे आए तेज आंधी-बारिश के कारण राजगंज-महुदा फोरलेन सड़क पर सोनारडीह के पास पेड़ का एक बड़ा डाल टूटकर गिर गया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह उक्त डाल को हटाया गया, जिसके बाद सड़क को क्लियर कराया जा सका। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म हुआ और यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कतरास के श्यामडीह रोड स्थित रिति रिवाज में विवाह को लेकर बनाए गए पंडाल गिर गया, जिससे भारी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शादी समारोह प्रभावित, सड़कों पर गिरे पेड़ से आवागमन बाधित वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बिजली लाइन बाधित हो गयी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.