तेज आंधी से बिजली के पोल गिरे, आपूर्ति रही बाधित
रुद्रपुर, मई 31 -- खटीमा, संवाददाता। तेज आंधी से ऊर्जा निगम को भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह बिजली के पोल गिर गए हैं और तार टूट गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार को आपूर्ति सुचारु कर दी गई। शनिवार देर शाम आई आंधी से खटीमा क्षेत्र के जमौर, हल्दी, खटीमा फीडर सहित अन्य जगह पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई पोल भी टूटकर गिर गए। चारुबेटा, बनकटिया, जमौर, पहेनिया, बरी, टेढ़ाघाट, झनकट सहित कई जगह लाइन टूट गई है। ऊर्जा निगम के जेई पवन उप्रेती ने बताया कि आंधी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- तेज हवा और आंधी से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त,लाखो के नुकसान विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए समस्त स्टाफ और संविदा एवं डेली कर्मियों को कार्य करने के लिए लगाया गया। सभी जगह बिजली सुचारू कर दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.