बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर, हिंदुस्तान टीम। तेज आंधी से जर्जर विद्युत व्यवस्था उजागर हो गई है। जिले के 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही है। बिजली गुल होने से उतरौला व गैसड़ी की करीब चार लाख आबादी को रात काटने में परेशानी हुई। आंधी व बारिश ने गेहूं व सरसों के साथ आम के बौर को भी नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि रविवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप निकलने से किसानों को राहत मिली। खेत में कटी पड़ी गेहूं व सरसों के नुकसान की संभावना कम हो गई है। जिले में शनिवार रात करीब 8.30 बजे अचानक तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज आंधी के चलते बिजली गुल हो गई। जिला मुख्यालय पर करीब दो घंटे बिजली गुल रही। उतरौला संवाददाता के अनुसार तेज आंधी व बारिश ने विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी। चमरूपुर, श्रीदत्तगंज व महुआ फीडर से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.