इटावा औरैया, जून 10 -- बकेवर। कस्बा लखना में पुरावली दरवाजा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में तेज आंधी से मंदिर की दीवारें चटक गईं। आसपास के लोगों को डर सता रहा है। डीएम और नगर पंचायत से मरम्मत की मांग की है। लखना के पुरावली दरवाजा निवासी रामू दुबे, अनूप दुबे, क्षितीज दीक्षित,शिवम सोनी, नत्थू सोनी, गनेश चौबे, बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि यह शंकर जी का प्राचीन मंदिर है। मंगलवार शाम आंधी-बारिश से मंदिर की बाउंड्री चटक गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...