भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम का रुख हर पल बदल रहा है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज आंधी से दर्जनों स्थानों पर टीनशेड उड़ने के साथ ही बिजली के तार गिर पड़े। हवा इतना तेज था कि बाइक और कार सवार भी जहां-तहां खड़े हो गए थे। आधे घंटे तक चली तेज हवा से गेहूं का बंधा बोझ एक खेत से दूसरे खेत में पहुंच गया। तेज आंधी आते ही गेहूं की मड़ाई मानों थम गई थी। अचानक मौसम का मिजाज बदला। हल्की बूंदाबांदी संग धूल भरी आंधी चलना शुरू हो गया। हवा इतना तेज था कि मकान और दुकान पर लगे टीन शेड उखड़कर इधर-उधर बिखर गए। गेहूं का बोझ एक खेत से दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे। हवा की गति थमते ही किसान टार्च लेकर सिवान में पहुंच गए थे। मौसम बिगड़ते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.