बिजनौर, मई 1 -- चांदपुर। गुरुवार देर शाम चांदपुर में अचानक तेज आंधी-तूफान आने से जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के साथ उड़ती धूल से राहगीरों की आंखों में मिट्टी भर गई, जिससे उन्हें तुरंत अपने वाहन सड़क किनारे रोकने पड़े। तेज आंधी के चलते सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों ने सुरक्षित स्थानों पर रुकना ही बेहतर समझा। हालांकि, इस मौसम बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई।स्थानीय यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज: अचानक धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बारिश से राहत लोगों का कहना है कि अचानक बदले मौसम ने जहां एक ओर परेशानी बढ़ाई, वहीं दूसरी ओर गर्मी से कुछ र...