तेज आंधी से गिरे 11 हजार केवी लाइन के पोल, आधा दर्जन गांव की बिजली गुल
औरैया, मई 27 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई। विकास खंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा रठा में तेज हवा के चलते 11 हजार केवी विद्युत लाइन के कई पोल टूटकर गिर गए। इससे क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों के अनुसार रात में अचानक तेज आंधी चलने से विद्युत लाइन के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते रठा समेत आसपास के कई गांव अंधेरे में डूब गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी, लेकिन दोपहर तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। विद्युत पोल सड़क पर गिर जाने से इटैली से कुदरकोट को जोड़ने वाला मार्ग भी बाधित हो गया। सड़क पर पोल और बिजली के तार पड़े होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.