चंदौली, मई 5 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवादचहनियां विकास क्षेत्र के मारूफपुर में सोमवार की शाम आई तेज आंधी से ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क पर तेज आवाज के साथ से गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इससे मझिलेपुर, नदेसर की बिजलीं गुल हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार, नैढ़ी रोड पर मझीलेपुर और नदेसर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जो बीते 29 अप्रैल को आयी आंधी पानी में एक तरफ लटक गया था। उक्त ट्रांसफार्मर विद्युत पोल सहित सोमवार की शाम को आंधी पानी के चलते अचानक सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं रहा। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पोल समेत गिरे बिजली के ट्रांसफार्मर जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। वहीं लोगों में ट्रांसफार्मर का तेल लूटने की होड़ मची रही। जेई सुभाष यादव मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस...