बोकारो, मई 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतकी पंचायत के मिर्जापुर गांव में रविवार दिन के तीन बजे आई तेज आंधी से गुड़िया देवी का आशियाना उजाड़ गया। आलम यह है कि अब सिर छुपाने के लिए भी कोई जगह नहीं बच पाया है। रविवार को आई तेज आंधी के कारण गुड़िया देवी का मकान गिरने से सूरज सिंह के साढू मंटू सिंह को चोट भी आई है। गुड़िया देवी ने बताया कि रविवार को खाना खाकर मेरे पति सूरज सिंह, ससुर रूपण सिंह व सास कुनिया देवी घर में आराम कर रहे थे, तभी तीन बजे तेज गर्जन के साथ तेज आंधी आई और मेरे घर को तहस नहस कर दिया। यह भी पढ़ें- आंधी पानी से हुए नुकसान का आंकलन पर दिया जाए राहत: विधायक इस आंधी के कारण छत के ऊपर डाला गया एस्बेस्टस सीट टूट कर बर्बाद हो गया और घर में दरार पड़ गई। एस्बेस्टस सीट टूटकर गिरने से मंटू सिंह घायल हो गए हैं। कहा कि अब मेरे परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.