खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में मंगलवार के देर रात आई आंधी तूफ़ान ने प्रखंड क्षेत्र में व्यापक रूप से तबाही मचाई है। इससे खासकर जिले के बेलदौर प्रखंड के सभी लोग किसी न किसी रूप में प्रभावित हुए। ओलावृष्टि होने से कृषकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हलांकि प्रखंड के उतरी भाग के पंचायतों में ही ओलावृष्टि की ज्यादातर शिकायत मिल रही है। इससे इन पंचायतों के किसान ज्यादा पीड़ित हुए हैं। जिसमें माली महिनाथनगर बोबिल, सकरोहर आदि पंचायत के नाम शामिल है। इससे प्रखंड के लगभग सभी गांवों में एक से लेकर तीन दर्जन परिवारों के बने टीन चादर एवं कच्ची घर तबाह हो जाने की खबर है। पुराने बने कच्ची घरों के हाल बेहाल बताई जा है। आंधी तूफ़ान से नगर पंचायत में लगाए गए एक दर्जन से अधिक यूनिपोल में से आधा दर्जन के करीब पोल या तो क्षतिग्रस्त हो गए...