तेज आंधी से कई क्षेत्रों में हुआ नुकसान, रातभर गुल रही बिजली
गाजीपुर, जून 10 -- गाजीपुर। जिले में मंगलवार की देर रात आई धूलभरी तेज आंधी और बूंदाबांदी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भांवरकोल, जखनिया और दुल्लहपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने, सरकारी निर्माणों के क्षतिग्रस्त होने तथा निजी संपत्ति को नुकसान की कई घटनाएं सामने आईं। बिजली के तार पर पेड़ गिरने से 50 से ज्यादा गांवों में रातभर बिजली गुल रही। उमसभरी गर्मी में लोगों ने किसी तरह से रात काटी। कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित, बिजली आपूर्ति ठप
आंधी का प्रभाव भांवरकोल। क्षेत्र में मंगलवार देर रात आई धूलभरी तेज आंधी और बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के चलते कई स्थानों पर टीनशेड, झोपड़ियों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा, जबकि बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई।
यातायात बाधित गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.