सुल्तानपुर, जून 11 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। बुधवार की देर रात करीब दो बजे आई तेज आंधी ने क्षेत्र के कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया। गंगापुर भुलिया गांव निवासी प्रेम पांडे की पशुशाला का टीन शेड तेज हवा में उखड़कर पास स्थित दो मंजिला मकान की छत पर जा लटका। हालांकि घटना के समय पशु सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी राजेश धुरिया ने बताया कि तेज आंधी के कारण नव निर्मित टीन शेड उनके मकान पर भी आ गिरा। संयोगवश उस समय कोई वहां मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आंधी की वजह से क्षेत्र में कई पेड़ भी धराशायी हो गए। यह भी पढ़ें- तेज आंधी से उखड़े पेड़, उड़े छप्पर और टीन शेड ग्रामीणों के अनुसार आंधी काफी तेज थी, जिससे कई स्थानों पर छप्पर भी उड़ गए। इसके बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...