शामली, मई 30 -- थानाभवन। नगर व क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी और हल्की बारिश ने आम व लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज तूफान के चलते खेत में पेड़ जमींदोज हो गया, जबकि कई पेड़ों की टहनियां टूटकर नीचे गिर पड़ीं। अंदाव इतनी तेज था की सड़क पर रख पुलिस के बैरिकेडिंग तक दूर जा गिरे। इससे बाग स्वामियों और बाग ठेकेदारों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ ठेकेदारों को कहना है कि बाग में 50 से 60 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है जिससे बाग में ठेकेदारों व स्वामियों को खासा नुकसान दिखाई दे रहा है।जितनी रकम उन्होंने बाग स्वामी को दी है उतना पैसा भी ठेकेदारों को नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ निवासी बाग स्वामी एवं किसान प्रधान देशपाल सैनी ने बताया कि तेज आंधी से बड़ी मात्रा में आम के फल नीचे गिरकर नष्ट हो गए हैं। कई पेड़ों...