मथुरा, अप्रैल 28 -- चौमुहां। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को आई भीषण धूलभरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी के चलते पसौली मार्ग पर बिजली का खंभा गिरने से आवागमन घंटों बाधित रहा, जबकि बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम के बीच तेज हवाओं ने तीन स्थानों पर नुकसान पहुंचाया। पसौली मार्ग पर बिजली का पोल जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे दोनों ओर जाम लग गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आंधी के दौरान कस्बे में चल रहे वैवाहिक आयोजनों में भी अफरा-तफरी मच गई। कई स्थानों पर टेंट उखड़ गए और सजावट का सामान बिखर गया, जिससे आयोजन प्रभावित हुए। बिजली के तार टूटने से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। देर शाम तक विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रहीं, लेकिन कई इलाकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.