तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई
दुमका, मई 24 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। मौसम के बदलते मिजाज के बीच शनिवार की शाम आई तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कुछ ही मिनट में आसपास में काले बादल छा गए, तेज गर्जना के साथ चली तेज हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए।
बिजली आपूर्ति बाधित काठीकुंड प्रखंड के झिरका पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला के समीप करीब 8 बिजली के खंभे गिर जाने से बिजली पूरी तरह बाधित हो गई है।बिजली के खंभे गिरने से दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई।भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बिजली न होने से रात में लोगों को काफी परेशानी हुई। बच्चों,बुजुर्ग और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। मोबाइल चार्जिंग तथा अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
प्राकृतिक आपदा का कहर रविवार को सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.