कटिहार, मई 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और रुक-रुक कर हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं आम और लीची की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। तेज हवा के कारण कई बागानों में कच्चे फल टूटकर गिर गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और मौसम खुशनुमा बना रहा। तेज हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। आम दिनों की तुलना में गुरुवार को गर्मी का असर कम रहा और लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर सुबह और शाम के समय मौसम बेहद सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.