बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- गुरुवार दोपहर बाद पहासू क्षेत्र में आती आंधी व तेज हवाओं तथा बारिश से कई स्थानों पर पेड़ गिरने तथा बिजली के पोल गिरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। अलीगढ़ अड्डे पर बीच सड़क पर पेड़ गिरने से छतारी पहासू मार्ग बंद हो गया। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। आंधी से कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरे। शिकारपुर रोड पर गिरे बिजली के खम्बों के नीचे कई बाइक दब गई। उधर गांव खंडार में छोटेलाल के मकान की दीवार गिरने से घर मे अफरातफरी मच गई। घर के लोगों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर जान बचाई। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान संग ओलावृष्टि, मौसम सुहाना, काले बादलों से छाया अंधेरा अंधड़ और बबंडर से खुर्जा-पहासू मार्ग पर दीघी के पास सड़क पर कई पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया। खुर्जा जाने वाले वाहन जाटोला तथा गंगावली होकर ग...