भागलपुर, मई 5 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव इलाके में सोमवार को तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बारिश रुक-रुक कर जारी है और क्षेत्र में लगातार बज्रपात भी हो रहा है। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई टीन और फूस के घर क्षतिग्रस्त होकर उड़ गए। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा है। तेज हवा के कारण मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।पौधे टूटकर खेतों में गिर पड़े हैं। वहीं आम की फसल को भी व्यापक क्षति पहुंची है और बड़ी संख्या में कच्चे आम पेड़ों से गिर गए हैं। यह भी पढ़ें- आंधी और बारिश से किसान परेशान, कई जगह टूटे पेड़, बिजली गुल इसके अलावा,के आंधी-बारिश के चलते पूरे अनुमंडल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ र...