तेज आंधी ले उड़ी कड़ा के 15 वार्डों की बिजली
कौशाम्बी, मई 14 -- दोआबा में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां विद्युत तारों पर गिर गईं, जिससे नगर के 15 वार्डों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पानी और प्रकाश व्यवस्था भी प्रभावित रही। दारानगर एवं कमालपुर विद्युत उपकेंद्र से नगर के 15 वार्डों में सप्लाई दी जाती है। आंधी के बाद विद्युत विभाग की टीम ने आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य शुरू किया, लेकिन रात्रि और कर्मियों की संख्या एवं संसाधन न होने के कारण कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा था । यह भी पढ़ें- आंधी में 60 लाख का झटका, 35 फीडर ब्रेकडाउन में नगर में विद्युत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.