तेज आंधी में हजारों एकड़ में लगी मक्का व गेहूं के पौधे धाराशायी
अररिया, मार्च 23 -- पटेगना। एक संवाददाता भीषण आंधी ओलावृष्टि व बारिश के कारण सदर प्रखंड ग्रामीण क्षेत्र में भीषण तबाही हुई है। आंधी व ओला वृष्टि से न केवल सैकड़ों टिन व फूस के घर गिर गए। बल्कि किसानों के मक्का व गेहूं फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी। वहीं आम सहित विभिन्न पेड़ पौधे धराशाई हो गये। पक्का व कच्चा गेहूं व मकका के पौधे जमीन पर गिरे देख किसानों के होश उड़ गए। इस आंधी से आम का मंजर पूरी तरह बर्बाद हो गया साथ ही केला सहित सब्जियो की खेती पूरी तरह चौपट हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.