तेज आंधी में मकान भरभराकर नीचे गिरा, चार लोग घायल
एटा, जून 11 -- गुरुवार सुबह आई आंधी और बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के खंभे, पेड़ टूट कर गिर गए। इतना ही नहीं आंधी के दौरान एक घर भी गिर गया। मलबे में दबकर परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। एकत्रित लोगों ने बाहर निकाला। तेज आंधी में कई स्थानों से मकान एवं दुकानों में लगे टिनशेड़ उड़ गये। कुछ स्थान पर विद्युत तार भी टूट गए। इससे विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में मकान भरभराकर नीचे गिरा, चार लोग घायल परिवार का नुकसान कस्बा मिरहची के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी नीरेश परिवार के साथ रहते हैं और गाटर की पटिया से घर बना हुआ है। गुरुवार को आई आंधी में घर भरभराकर नीचे गिर गया। गृहस्वामी नीरेश, पत्नी शिवानी, 12 साल की बेटी सोनी, एक साल का बेटा जय दब गए। चीख की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। आसपास के लोगों ने बम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.