तेज आंधी में मकान की दीवार-लोहे का गेट गिरने से मजदूर की मौत
फिरोजाबाद, जून 10 -- नारखी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात आई तेज आंधी में निर्माणाधीन मकान की दीवार और लोहे का गेट गिरने से चारपाई पर बैठे दंपति सहित बेटी दब गई। हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि मां- बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव नगला श्यामरिया निवासी 55 वर्षीय कालीचरन पुत्र भगवान सिंह का मकान बन रहा है। मंगलवार रात आठ बजे कालीचरन और उसकी 50 वर्षीय पत्नी रेनू एवं बेटी करिश्मा निर्माणाधीन मकान की दीवार के सहारे चारपाई पर बैठे थे। दीवार के सहारे लोहे का गेट भी रखा था। उसी दौरान तेज आंधी आ गई। वे अंदर जाते उससे पहले ही सात-आठ फुट ऊंची दीवार और लोहे का गेट दंपती एवं उसकी बेटी के ऊपर गिर गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में मकान की दीवार-लोहे का गेट गिरने से मजदूर की मौत परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने कालीचरन को मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.