संभल, अप्रैल 19 -- ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में शुक्रवार की देर रात तेज आंधी में मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि माता-पिता सहित चार लोग घायल हो गए। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी मुन्नी वाल्मीकि की छत पर शुक्रवार की देर रात पड़ोसी के दो मंजिला घर की खड़ी दीवार गिर गई। दीवार का मलबा गिरने से सीमेंट के गाटर टूट गए, जिससे कमरे के अंदर सो रहे शीशपाल पुत्र सम्मन, ममता पत्नी शीशपाल, ज्योति पत्नी जितेंद्र, मुन्नी देवी पत्नी टैनी तथा 10 वर्षीय प्रांशी दबकर घायल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.