अमरोहा, अप्रैल 30 -- गुरुवार देर शाम आई तेज आंधी के बीच क्षेत्र में कमेलपुर रोड एक पेड़ सड़क पर टूटकर गिर गया। चपेट में आकर दो बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम क्षेत्र में तेज आंधी आई। इसी दौरान कमेलपुर रोड पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर मौके से गुजर रहे क्षेत्र के गांव पालनपुर निवासी बाइक पर सवार प्रदीप पुत्र चेतन, सुशीला पत्नी चेतन व देवांशु पुत्र प्रदीप हादसे का शिकार हो गए। एक अन्य बाइक पर सवार गांव शाहपुर निवासी साबिर पुत्र राशिद भी पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पेड़ की टहनी गिरने से महिला और किशोरी घायल का कैप्शन राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल प्रदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.