पाकुड़, मई 3 -- हिरणपुर। क्षेत्र में शुक्रवार रात आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण बिंदाडीह गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिंदाडीह गांव निवासी मीना हांसदा के मिट्टी से बने खपरैल घर पर अचानक एक विशाल आम का पेड़ गिर गया। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ जड़ से उखड़कर घर पर गिर पड़ा। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई और सभी सदस्य सुरक्षित हैं। गृहस्वामी मीना हांसदा ने बताया कि यह पेड़ काफी पुराना था और तेज आंधी के कारण वह जड़ से टूटकर घर पर गिर गया। पीड़ित ने प्रशासन से सहायता प्रदान करने की मांग की है। इस बाबत सीओ मनोज़ कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाया जाएगा。 यह भी पढ़ें- मू...