बहराइच, अप्रैल 5 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में लगभग सौ साल पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ शिवपूजन पाठक के मकान पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से मकान पूरी तरह धराशाई हो गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद सुशीला पाठक (32), पत्नी शिवपूजन पाठक, और उनका बेटा शिवांश पाठक (8) मलबे में दब गए। पेड़ गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया और गांव में अफरा-तफरी फैल गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा और क्रेन मंगाई गई और घंटों की कड़ी मशक्कत व सावधानी के साथ मलबा हटाकर घायल महिला और बालक को बाहर निकाला गया। मलबे से सुरक्षित निका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.