सासाराम, मई 29 -- परसथुआ, एक संवाददाता। कुदरा रोड में शुक्रवार की सुबह आयी आंधी-तूफान के बीच नव निर्मित दीवार भरभराकर गिर गयी। जिसके नीचे सफाई करते हुए एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक 35 वर्षीय दिनेश शर्मा करगहर थाना क्षेत्र के तेन्दुनी गांव निवासी बासदेव शर्मा का पुत्र है। वह परिवार के साथ बीते पन्द्रह साल से किराये के मकान मे रह रहा था। चार भाईयों में मृतक का तीसरा स्थान बताया जाता है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में दीवार गिरा, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत यह भी पढ़ें- कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत यह भी पढ़ें- पहली नौकरी के 48 घंटे में ही उजड़ा दोस्तों का आशियाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...