तेज आंधी में दीवार गिरने से महिला की गई जान
गाजीपुर, जून 2 -- पतार ( गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पड़रांव गांव में सोमवार की शाम आए तूफान में दीवाल गिरने से दबाकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी हर्षित तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंची। पड़रांव गांव की रहने वाली महिला जामुनी देवी पत्नी स्वर्गीय राजदेव उम्र लगभग 65 वर्ष अपने सब्जी के खेत में काम करने के लिए गई थी। इसी बीच तूफान आ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गया। इससे बचने के लिए जामुनी देवी खेत में बने ट्यूबल के अंदर बचने के लिए चली गई। कच्ची मिट्टी से बने ईट की दीवाल पर झोपड़ी लगा हुआ था। तेज हवा वह बारिश से मिट्टी से बने ईट की दीवार जमुनी देवी के ऊपर गिर गया। जिसमें वह दब गई। बारिश खत्म होने के बाद जब उसके घर के लड़के खेत पर गए तो देखे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.