तेज आंधी में थाना परिसर में पेड़ गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
गोरखपुर, मई 14 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना परिसर में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी-बारिश से आम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से थाना परिसर में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, थाना परिसर में विभिन्न मुकदमों से संबंधित करीब 35 तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन खड़े थे। तेज आंधी के दौरान अचानक पुराना आम का पेड़ उखड़कर वाहनों पर गिर गया। हादसे में एक स्कॉर्पियो, एक सेंट्रो कार, एक डिजायर कार, एक ट्रेलर और एक पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के समय अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में पूरी रात गुल रही बिजली इसी दौरान आम का विशालका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.