शामली, मई 23 -- कांधला। क्षेत्र में कई दिन पहले आई तेज आंधी के कारण बिजली के खम्भे टूट जाने से किसानों की ट्यूबवेलों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। समस्या के चलते गन्ने की फसल सूखने लगी है। एलम के नाराज किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर जल्द समाधान की मांग की है। एलम क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व आई तेज आंधी से विद्युत विभाग के कई खम्भे टूट गए थे, जिसके चलते किसानों के खेतों तक बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। विद्युत सप्लाई बाधित होने से किसानों की ट्यूबवेल बंद पड़ी हैं और गन्ने की फसल सूखने लगी है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसान कृष्ण, प्रयास, बबलू, वंश सहित दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी आलो...