तेज आंधी में टीनशेड पर आम का पेड़ गिरा, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर
रायबरेली, मई 29 -- अमावां (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव स्थित पूरे गौचरा मजरे में गुरुवार की आधी रात कहर बनकर आई तेज आंधी-बारिश ने एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। टीन शेड के नीचे सो रही मां-बेटी पर आम का विशाल पेड़ आ गिरा, जिसमें मां की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव निवासी रामऔतार की पत्नी शकुंतला (51) और उनकी 19 वर्षीय बेटी शिवानी गुरुवार की रात घर के बाहर दीवार के सहारे बने टीन शेड के नीचे सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान दीवार के पीछे खड़ा एक विशाल आम का पेड़ जड़ से उखड़कर भरभराते हुए सीधे टीन शेड पर आ गिरा。दर्दनाक हादसा मलबे तले दबी मां-बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.