तेज आंधी में छप्पर पर बिजली गिरने से लगी आग
बस्ती, जून 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के रमनातौफीर गांव में बुधवार देर रात बिजली गिरने से एक छप्परनुमा मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रमनातौफीर गांव में बुधवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से भगवानदीन का छप्परनुमा मकान आग की चपेट में आ गया। बिजली गिरते ही छप्पर में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरे मकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य घरेलू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.