तेज आंधी में छत से गिरे युवक की मौत, कोहराम
भदोही, मई 30 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के अरई करवधिया गांव में गुरुवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान छत से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार करवधिया निवासी 42 वर्षीय राजकुमार पाल गुरुवार रात छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन यह भी पढ़ें- तेज आंधी में दीवार गिरा, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.