तेज आंधी में घायल अधेड़ की गई जान
गंगापार, मई 19 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को आई तेज आंधी में थरवई थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ गांव निवासी शिव कुमार दुबे उर्फ पिंटू 38 वर्ष पुत्र देव मणि दुबे उर्फ टोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को छतनाग घाट पर किया गया।शिव कुमार दुबे तेज आंधी के दौरान अपने घर के पास खड़े थे। तेज हवा से पेड़ उखड़ कर उनके ऊपर आ गया जिसके नीचे वह दब गए। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर स्वजन उन्हे लेकर शहर स्थित अस्पताल ले गए। जहां हालत खराब होने पर उन्हें लखनऊ इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह मुंबई में पेट्रोल पंप पर काम करते थे। रिश्ते में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होने पर उसमे शामिल होने के लिए आए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.