कटिहार, मई 22 -- हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव में शुक्रवार को आए तेज आंधी में पेड़ गिरने से एक गरीब परिवार का घर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं किराना दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ गिरने से प्रतिभा देवी का टीन शेड वाला घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय प्रतिभा देवी अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ घर में सोई हुई थीं।प्रतिभा देवी ने बताया कि अचानक तेज हवा और बारिश शुरू होने पर वह घर से बाहर निकलीं, तभी देखते ही देखते एक बड़ा पेड़ उनके घर पर गिर पड़ा। घटना में घर का बड़ा हिस्सा टूट गया तथा किराना दुकान में रखा सामान भी बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि समय रहते बाहर निकल जाने से मां-बेटे की जान बच गई। जानकारी के अनुसार घर के एक हिस्से में प्रतिभा देवी किराना दुकान चलाकर अ...