तेज आंधी में गंगा बैराज की रेलिंग उखड़ी, यातायात अवरुद्ध
बुलंदशहर, मई 31 -- रविवार शाम बारिश और तेज आंधी से पैदा हुए हवा के दबाव से नरौरा गंगा बैराज पर किनारे पर लगी हुई रैलिंग उखड़ गई। इससे बैराज पुल पर यातायात अवरूद्ध हो गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि यातायात को सुचारू रखने के लिए विभाग ने सक्रिय होकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उखड़कर रास्ते में आ गई सभी रेमैलिंग को हटवाया। उखड़ी रैलिंग को जल्द ही मरम्मत कराकर पुनः लगाया जाएगा। इससे नेशनल हाईवे पर काफी देर यातायात बाधित रहा। यह भी पढ़ें- मुरई बाग चौराहे पर लगा 4 किलोमीटर लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन चालक और श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.