हजारीबाग, मई 14 -- केरेडारी (हजारीबाग ) प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पचड़ा पंचायत स्थित शतचंडी महायज्ञ संकेश्वरी धाम परिसर में बुधवार देर शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महायज्ञ मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाया गया एयर स्लाइडर अचानक तेज हवा के झोंके में उड़ गया। इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। हालांकि सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ तूफानी हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान मेले में लगाया गया एयर स्लाइड संतुलन खो बैठा और हवा में उखड़कर पलट गया। घटना के समय कई बच्चे झूले पर खेल रहे थे। झूला उड़ते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई तथा लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

घायलों का उपचार घटना में घायल बच्चों को स्थान...