तेज आंधी में उड़े पंडाल, बाल-बाल बचे परिक्रमार्थी
मथुरा, मई 30 -- अधिक मास में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश से समाजसेवियों द्वारा लगाए कई पंडाल उखड़ गए। इससे परिक्रमार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राया-बलदेव मार्ग, बलदेव-यमुना मार्ग और श्री दाऊजी नंदनी गौशाला सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पंडाल तेज हवा के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई परिक्रमार्थी घायल नहीं हुआ। विनय अग्रवाल, श्याम सुंदर डेरी वाले, बबलू सोनी, बादल राज बंसल और भूरा ने बताया कि आंधी से व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं, लेकिन कड़ी मेहनत कर विश्राम स्थलों को दोबारा दुरुस्त कर दिया गया और रात्रि में परिक्रमार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से राजगीर मलमास मेले में मची खूब तबाही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.